बेलहर। क्षेत्र के दुर्गजोत रुधौली मार्ग पर स्थित राजघाट पुल के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार गड्ढे में गिर गई। इसमें सवार पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सभी को निकट के ही एक निजी अस्पताल पर दवा कराकर छोड़ दिया गया।
रविवार की दोपहर खेसरहां थाना क्षेत्र के तेलौरा से पांच लोग एक कार में सवार होकर रुधौली के लिए जा रहे थे। अभी राजघाट पुल के पास ही पहुंचे थे, कि एक मोटरसाइकिल सवार तेज गति से बीच सड़क पर चलते हुए आ रहा था, जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के बगल में गड्ढे में जा गिरी।
हादसे में कार में सवार सभी पांच लोगों को हल्की चोटें आईं। घायलों को नजदीक के एक निजी अस्पताल में दवा छुट्टी दे दी गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पहुंची बेलहर पुलिस गाड़ी को बाहर निकालने के प्रयास में जुट गई।