फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक वोट से हारने पर प्रत्याशी के परिजन ने जान देने की कोशिश की

Tue, 30 Jan 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल तहसील में मतगणना के दौरान लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
- कोर्ट के आदेश पर मेंहदूपार के प्रधान पद के लिए हो रही हुई पुनर्मतगणना
विज्ञापन




- धांधली का आरोप लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास

संवाद न्यूज एजेंसी



मेंहदावल/संतकबीरनगर। कोर्ट के आदेश पर मेंहदावल तहसील में सोमवार को मेंहदूपार ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए पुनर्मतगणना के दौरान जबरदस्त ड्रामा हुआ। यहां एक मत से हारी प्रत्याशी के परिजन ने गला कसकर खुदकुशी की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे ऐसा करने से रोक लिया। बाद में युवक मौके से भाग गया।

जानकारी के अनुसार, मेंहदूपार ग्राम पंचायत के चुनाव में दूसरे स्थान पर रही फरजाना खातून ने कोर्ट में पुनर्मतगणना की अर्जी दाखिल की थी। इसपर कोर्ट के आदेश पर सोमवार को मेंहदावल तहसील में फिर से मतगणना हुई। देर शाम मतगणना का परिणाम आया तो फरजाना खातून एक मत से चुनाव हार गईं।
विज्ञापन




फरजाना का भाई बताए जाने वाले एक परिजन ने प्रशासन पर धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगा। इस दौरान उसने मफलर से अपना गला कसकर आत्महत्या की कोशिश की। उसने कहा कि अगर न्याय नहीं किया गया तो आत्महत्या कर लेगा। हालांकि पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। वहीं, एसडीएम अरुण कुमार ने मतगणना में धांधली के आरोप को बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन



मतगणना के दौरान पराजित प्रत्याशी फरजाना के भाई ने मफलर से गला कसकर आत्महत्या की कोशिश की। शोर सुन कर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी व परिजन उसे बचाते हुए उसके गले से मफलर हटाया। तब जाकर मामला शांत हुआ।

- विजय कुमार दुबे, थानाध्यक्ष, मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें