फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुधिया रोशनी से रास्ते जगमगाने की मुहिम ठप

विज्ञापन
मुखलिसपुर चौराहे के पास हिडवाइडर पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
दुधिया रोशनी से रास्ते जगमगाने की मुहिम ठप
विज्ञापन

मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक हो पाई पथ प्रकाश की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र को दुधिया रोशनी से जगमगाने की मुहिम ठप पड़ गई है। शहर के मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक ही पथ प्रकाश की सुविधा उपलब्ध हो पाई है। इसके बाद बजट का संकट खड़ा हो गया।
शहर के सुंदरीकरण अभियान के तहत नगर पालिका प्रशासन ने शहर को दुधिया रोशनी से जगमगाने के लिए डिवाइडर के बीच में पथ प्रकाश लगाने का कार्य शुरू कराया था। सार्वजनिक स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगाने की योजना थी। तितौवा, मेंहदावल व बैंक चौराहा, मुखलिसपुर तिराहा आदि स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं। आजाद चौक से मुखलिसपुर तिराहा होते हुए शुगर मिल चौराहे तक के लोगों को दुधिया रोशनी का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के निवासी राकेश कुमार ने कहा कि मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक पथ प्रकाश की व्यवस्था की गई है। देवेंद्र कुमार ने कहा कि शहर के सुंदरीकरण की मुहिम के तहत पालिका प्रशासन ने पथ प्रकाश पूरे शहर में लगाने की बात कही थी। पालिक बोर्ड का कार्यकाल भी समाप्त हो गया, लेकिन अब तक पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं हो पाई। इस संबंध में प्रभारी ईओ अजय त्रिपाठी का कहना है कि शासन ने ईओ की तैैैनाती कर दी है, एक-दो दिनों में वह चार्ज संभाल लेंगे। इसके बाद जो दिक्कतें है, उसे दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें