संतकबीरनगर। जिले के किसानों की सुविधा के लिए 15 मई के बाद ग्राम स्तर पर शिविर लगाकर पीएम किसान सम्मान निधि का पंजीकरण किया जाएगा।
इसके लिए पीएम किसान लाभार्थी संतृप्तीकरण अभियान चलाकर पात्र किसानों को जो किन्हीं कारणों से लाभ से वंचित रह गए हैं, उन्हें अभिलेख सत्यापन के बाद पीएम सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जाएगा।
इस शिविर में कृषि विभाग, राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास विभाग और पंचायती राज विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।