संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद पर रविवार को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया गया। इस दौरान 14 लोगों का कार्ड बनाया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि अवकाश के बाद भी रविवार को सीएचसी पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया गया। इसमें 70 से अधिक उम्र के लोगों का कार्ड बनाया गया है। उन्होंने बताया कि आगे भी शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगाें को योजना का लाभ मिल सके। इस दौरान बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, आयुष्मान मित्र अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद