फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 20 बार किया फोन... नहीं उठाने पर मिली धमकी

Mon, 07 Oct 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बृहस्पतिवार की सुबह गौरापार गांव के पास बाग में पेड़ से लटका मिला था शव
विज्ञापन

- चार दिन बाद भी नहीं हटा सुशील के मौत से पर्दा


- घर से आठ किमी दूर जाकर जान देने पर उठ रहे सवाल



संवाद न्यूज एजेंसी



धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के मिठना सिठना वार्ड निवासी 28 वर्षीय सुशील की मौत की रहस्य का पर्दाफाश करने में पुलिस सफल नहीं हो पाई है। सूत्राें की मानें तो सुशील के आत्महत्या करने से पहले उसके मोबाइल पर किसी ने 20 बार कॉल किया था और न उठाने पर धमकी भरा मैसेज किया। उसके बाद सुशील के आत्महत्या का मामला सामने आया था। पुलिस भी इस पर कुछ भी बोलने से कतरा रही है।

सुशील का शव बृहस्पतिवार की सुबह घर से आठ किलोमीटर दूर गौरापार गांव के पास स्थित बाग में पेड़ से लटका मिला था। प्रथम दृष्टि या जहां देखने वाले उसकी हत्या बता रहे थे तो कुछ लोग आत्महत्या कह रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह दम घुटना बताया गया। उसकी मोबाइल पर आए फोन और संदेश के आधार पर पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पुराना ट्रैक्टर खरीदने और बेचने का काम करने वाले सुशील की जान पहचान क्षेत्र में भारी पैमाने पर थी। बताया जा रहा है कि घटना के दिन सुशील के मोबाइल पर किसी ने 20 बार फोन किया था जब सुशील ने फोन नहीं उठाया तो धमकी भरा मैसेज किया। फिलहाल मोबाइल पुलिस की कस्टडी में है। मृतक सुशील जिस दिन घर से निकला था वह पूरा दिन उसी इलाके में घूम फिर कर रह रहा था। शनिचरा बाजार से लेकर शिवापार आदि स्थानों पर लोग उसे देखे जाने की बात बता रहे हैं। फिलहाल उसकी मौत की वजह क्या है इसकी जांच पड़ताल करने में पुलिस जुटी हुई है।
मामले की जांच कर रहे एसओ अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच हर पहलुओं पर की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें