फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कुसम्हा मंझरिया से बीमापार तक बनेगा बाईपास, जाम से मिलेगी निजाती

Thu, 24 Oct 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। मेंहदावल कस्बे से बाईपास बनाने की योजना थी, लेकिन यह बाईपास मंझरिया से बनेगा और बीमापार में जाकर मिलेगा। इससे मेंहदावल कस्बे से जाम से निजात मिलेगी। इसकी स्वीकृति भी मिल चुकी है और धन भी जारी हो चुका है,
एक वर्ष पूर्व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण और बाईपास मार्ग निर्माण की मंजूरी दी थी। इसके बाद से लोगों में इस सड़क के निर्माण को लेकर उत्साह था।
विज्ञापन

स्वीकृति के बाद यह सड़क बस्ती, सेमरियावां होते हुए नंदौर बाजार, मेंहदावल कस्बे से टडवरिया चौराहा होते हुए बीमापार होकर कैंपियरगंज पनियरा होते हुए तमकुही राज निकल जाती। मेंहदावल कस्बे से मार्ग जाने के चलते कई मकान जद में आ रहे थे। जिस पर मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने पहल की। नतीजा यह रहा कि एनआरएचएम ने बीएमसीटी मार्ग का मेंहदावल क्षेत्र में सर्वे किया। नंदौर बाजार, मेंहदावल नगर के बीच में स्थित कुसम्हा मंझरिया तिवारी होते हुए बायपास मार्ग बीमापार स्थित बीएमसीटी मार्ग से जोड़कर निकलने का प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजा। जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद मंत्रालय ने सड़क निर्माण की अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन

अधिसूचना जारी होने के बाद अब कुसम्हा से बीमापार तक बाईपास सड़क का निर्माण होगा और यहां से बाराखाल होते हुए यह राष्ट्रीय राजमार्ग करमैनी घाट कैंपियरगंज पनियरा होते हुए बिहार सीमा के करीब स्थित तमकुही राज को जोड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें