फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: व्यापारियों के बीच समरसता बढ़ाने के लिए खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम

Sat, 10 Jun 2023 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति खलीलाबाद में सहभोज कार्यक्रम करते अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों के बीच समरसता बढ़ाने तथा उनकी समस्याओं की जानकारी के लिए खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें व्यापारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन ने बताया कि नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति खलीलाबाद में फल और सब्जी विक्रेता समिति के तत्वाधान में व्यापारी जनसंपर्क तथा खिचड़ी सहभोज का कार्यक्रम हुआ। बैठक में मंडी समिति से व्यापारियों को हो रही असुविधा, साफ-सफाई, जल निकासी आदि समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष को फोन से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की गई। इसके साथ ही संगठन को मजबूत बनाने पर विचार हुआ।
इस दौरान प्रदेश मंत्री पवन जायसवाल, जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रहरि, जिला महामंत्री विनीत चड्ढा, जिला उपाध्यक्ष शिवाजी गुप्ता ,खलीलाबाद नगर अध्यक्ष पेशकार अहमद, नगर महामंत्री महमूद ख़ान, नगर कोषाध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा, फल एवं सब्जी विक्रेता समिति अध्यक्ष अनिल कुमार सोनकर, एनुल हक, झीनक, वीरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, विपिन, गुडडू, शंभूनाथ, सूर्य प्रकाश बादशाह, शैलेश, मनोज कुमार, बच्चन, परशुराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें