फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: व्यापारी ने बंधक बनाकर माल व रुपये छीनने का मढ़ा आरोप

Thu, 04 Jan 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के व्यापारी पर गैर जनपद के व्यापारी ने बंधक बनाकर माल और रुपये छीनने का आरोप मढ़ा। बाराबंकी के व्यापारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां से छुड़ाकर कोतवाली लाई। व्यापारी ने मामले में आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

जनपद बाराबंकी के थाना रामनगर स्थित ग्राम भिठौरा निवासी व्यापारी विकास तिवारी ने बताया कि वह अपने ड्राइवर बेचूलाल और कर्मचारी दुर्गेश के साथ खलीलाबाद मार्केट आए हुए थे। व्यापारी का आरोप है कि आरोपी दुकानदार ने माल लेने के लिए दो लाख रुपये दिए और फिर वापस रख लिया। इसके बाद वह मौखिक रूप से दस लाख रुपये निकालने की बात कहकर पेमेंट मांगने लगा। साथ ही गाली देते हुए हाथापाई करते हुए उसके साथ ही ड्राइवर बेचूलाल और दुर्गेश को भी काफी मारा-पीटा। तीनों का अपहरण करके फोन जब्तकर गाड़ी को खिंचवा लिया। सभी को बंधक बनाकर सारा माल और रुपये ले लिया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सभी को अपने साथ लेकर थाने पर आई। घटना के बाद से ही वह काफी डरा हुआ है। पीडि़त ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामले में सभी आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि बाराबंकी के व्यापारी ने तहरीर दी है। उसके आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में जो सत्यता सामने आएगी, उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें