करंट की चपेट में आने से व्यापारी की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। मंगलवार को धनघटा में स्थित एक बाइक की दुकान पर पंखे को अपनी तरफ करते समय 50 वर्षीय लकड़ी व्यापारी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
हैंसर बाजार निवासी 50 वर्षीय ताज मोहम्मद दोपहर में अपनी बाइक की सर्विसिंग कराने के लिए धनघटा से खलीलाबाद रोड पर स्थित वीरेंद्र ऑटोमोबाइल के वहां गए हुए थे। बाइक के कारीगर बाइक को ठीक कर रहे थे। बगल में स्थित इलेक्ट्रिक की दुकान पर फर्राटा पंखा चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फर्राटा पंखा को ताज मोहम्मद अपनी तरफ खींच रहे थे। उसी समय करंट की चपेट में आ गए। पंखे से तब तक चिपके रहे, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। एसओ केडी सिंह ने बताया कि ताज मोहम्मद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया गया।