फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलीलाबाद से वाराणसी के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा

विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास से बाराणसी के लिए रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सदर विधायक।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
खलीलाबाद से वाराणसी के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा
विज्ञापन

- सदर विधायक ने झंडी दिखाकर किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद से वाराणसी जाने के लिए मंगलवार को बस सेवा की शुरूआत हुई। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। यह बस प्रतिदिन खलीलाबाद शहर से रवाना होगी। इस दौरान विधायक ने कहा कि जल्द ही रोडवेज बस स्टैंड की स्थापना कराई जाएगी।
खलीलाबाद से सीधे वाराणसी के लिए काफी दिनों ने मांग उठ रही थी। ऐसे में विधायक अंकुर राज तिवारी के प्रयास से खलीलाबाद से वाराणसी के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू किया गया। वाराणसी जाने के लिए खलीलाबाद से बनकर स्पेशल रोडवेज की गाड़ियां शाम चार बजे से धनघटा होते हुए आजमगढ़ होकर वाराणसी के लिए जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जिले को धार्मिक स्थलों से जोड़ा जाना बहुत जरुरी था। इससे एक तो लोगों को समयानुसार बस सेवा का लाभ मिलेगा वहीं तमाम लोगों को तीर्थ स्थान तक जाने के लिए आसान होगी। इस दौरान विवेकानंद वर्मा, घनश्याम दास, किरन प्रजापति, पियुष मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

धनघटा प्रतिनिधि के अनुुसार मुखलिसपुर बस स्टेशन से सीधे वाराणसी के लिए बस सेवा शुरू हुई। विधायक गणेश चौहान ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। बस संचालन होने से क्षेत्र के श्रद्धालुओं को काशी विश्वनाथ दर्शन करने में सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर पीएन सिंह, बुद्धिसागर पांडेय, कृष्ण चंद्र यादव, दुर्गेश तिवारी, रत्नेश मिश्र, रामबचन राजभर, अमित दुबे, विशाल ओझा, संतलाल मौर्या, अजय मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें