फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस हो या ट्रेन, नही मिली सीट

विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर बस का इंतजार करते यात्री।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
बस हो या ट्रेन, नहीं मिली सीट
विज्ञापन

बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर लगी रही यात्रियों की भीड़
परिवार के साथ सफर पर निकले लोगों को हुई ज्यादा दिक्कत
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दीपावली पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। कार्यालयों में छुट्टी होने और घर जाने वाले लोगों के चलते बसों व अन्य वाहनों में जगह नहीं मिल पा रही थी। रविवार को खलीलाबाद बस स्टैंड पर भीड़ लगी रही तो रेलवे स्टेशन पर भी खचाखच भीड़ थी। यह स्थिति सुबह से शाम तब बनी रही। परिवहन निगम ने बसों के फेरे बढ़ाए हैं। इसके बाद भी लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
खलीलाबाद में बस डिपो नहीं है। मेंहदावल बाईपास पर बस स्टापेज बना है। यहां सुबह से यात्रियों की भीड़ बनी रही। गैर जनपदों के रहने वाले लोग दीपावली मनाने के लिए बस स्टापेज पर पहुंच रहे हैं, लेकिन बस पकड़ने में उनके पसीने छूट जा रहे हैं। जो लोग अकेले सफर पर निकले हैं वह तो किसी तरह बस में प्रवेश करने में सफल हो जा रहे हैं, लेकिन परिवार के साथ सफर करने वालों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

किसी तरह बस में सवार हो भी जा रहे हैं तो बैठने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। लोग खड़े-खड़े यात्रा करने को मजबूर हैं। लखनऊ जाने के लिए खलीलाबाद बस स्टापेज पर परिवार सहित पहुंचे देवेंद्र कुमार ने बताया कि करीब दो घंटे हो गए, लेकिन बस में जगह न होने के कारण सफर शुरू नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ खड़े होकर यात्रा कर पाना संभव नहीं है, इसलिए इंतजार करना मजबूरी है।
विज्ञापन

दिलीप कुमार ने बताया कि अयोध्या जाना है, लेकिन बस में भीड़ होने के कारण सवार हो पाना संभव नहीं हो पा रहा है। यह स्थिति तब है जबकि परिवहन निगम ने फेरे बढ़ाए हैं। दूसरी तरफ खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेन पकड़ने वालों की भीड़ रही। कई लोग निर्धारित समय से पहुंचने के बाद भी भीड़ के चलते ट्रेन में सवार नहीं हो पाए। खलीलाबाद निवासी महेश प्रसाद ने बताया कि कानपुर के लिए ट्रेन पकड़ने आए थे, लेकिन भीड़ के चलते ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। अब निजी साधन से यात्रा करेंगे। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा और यात्री परेशानी झेलते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें