ब्लॉक प्रमुख अरविंद जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर सोमवार को किया रवाना
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। राजेडीहा से सिद्धार्थनगर तक की रोडवेज बस सेवा सोमवार को शुरू हो गई है। ब्लॉक प्रमुख सांथा अरविंद जायसवाल ने बस को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य को रवाना किया। ब्लॉक प्रमुख के प्रयास से यह बस संचालित किया गया है।
ब्लॉक प्रमुख अरविंद जायसवाल ने बताया कि जनपद का राजेडीहा कस्बा सिद्धार्थनगर की सीमा पर स्थित है। लोगों को सिद्धार्थनगर तमाम आवश्यक कार्यों के लिए आना-जाना पड़ता है। इस मार्ग पर वर्तमान में कोई रोडवेज बस संचालित नहीं हो रही थी।
आवश्यकता को समझते हुए सिद्धार्थनगर के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से पत्राचार करते हुए राजेडीहा कस्बे से सिद्धार्थनगर तक बस संचालक किए जाने की मांग की गई थी।
पत्र को संज्ञान लेकर कार्यालय सहायक द्वारा रूट सर्वे करवाया गया। इसके बाद मकर संक्रांति के अवसर पर कस्बे से सिद्धार्थनगर तक बस संचालन शुरू हो सका है। बताया कि बस राजेडीहां कस्बे से रोजाना सुबह आठ बजे संचालित होगी और बेलौहा बाजार, बांसी होते हुए सिद्धार्थनगर मुख्यालय पर 9:30 बजे पहुंचेगी।
उधर से बस शाम पांच बजे फिर इस मार्ग से स्थानीय कस्बे को आएगी। कस्बा निवासी अंकुर श्रीवास्तव, राहुल शुक्ला, सोनू मद्धेशिया, शोएब खान, शैलेंद्र प्रसाद गुप्ता, वारिश खान, मोनू जायसवाल, धीरेंद्र चौधरी, अमरेंद्र कुमार, गिरजेश विश्वकर्मा सहित तमाम लोगों ने बस संचालन पर खुशी जाहिर की है।