फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दबंगों ने ढहाई दीवार, कार्रवाई की मांग

Sat, 13 Jul 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरिहरपुर। महुली क्षेत्र के गूमानरी उर्फ बहराई गांव में शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे दबंगों ने एक व्यक्ति के पशुओ के रहने वाले टीनशेड की दीवार ढहा दी। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने मामला शांत कराया।

गूमानारी उर्फ बहराई गांव निवासी रामचेत यादव ने पुलिस को दिए गए तहरीर में गांव के ही कुछ लोगों पर दीवार ढहा देने का आरोप लगाया है। पीड़ित रामचेत का कहना है कि दबंग किस्म के लोग शुक्रवार की सुबह उनकी दीवार गिरा दिए। मना करने पर जानमाल की धमकी और गाली देने लगे। पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी फोन के जरिए दी। मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने मामला शांत कराया और दोनो पक्षों को थाने पर बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दबंगों ने जो दीवार ढहाई है वहां पशुओं के रहने के लिए टीनशेड रखा गया था। पीड़ित ने जनसुनवाई पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें