धनघटा। क्षेत्र के ग्राम ककरहा में बृहस्पतिवार को दबंगों ने लाठी-डंडे से प्रहार कर कार का शीशा तोड़ दिया। विरोध करने पर कार चालक अनिरुद्ध पांडेय को मारपीट कर घायल कर दिया। अनिरुद्ध ने बताया कि सामान की खरीदारी करने के लिए शनिचरा बाजार जा रहे थे। रास्ते में छह से सात की संख्या में लोगों ने कार को रोककर लाठी-डंडे से कार पर प्रहार करना शुरू कर दिया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। अनिरुद्ध ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है। खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ है। संवाद