फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
गोलाबाजार में    अतिक्रमण हटवाते नगरपालिका के कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
नगर पालिका व राजस्व विभाग की टीम ने हटवाए अवैध कब्जे, दोबारा अतिक्रमण न करने की दी नसीहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लंबे समय के बाद शुक्रवार को खलीलाबाद में अतिक्रमण पर जेसीबी चली। इस दौरान राजस्व व नगर पालिका की टीम के साथ पुलिस कर्मियों ने विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाया। साथ ही भविष्य में अतिक्रमण न करने की नसीहत दी और चेताया कि फिर अतिक्रमण किया गया तो विविध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लंबे समय से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया गया था। जिस कारण शहर के आजाद चौक, गोलाबाजार, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के आस-पास, बरदहिया बाजार, शुगर मिल आदि स्थानों पर दुकानदारों ने सड़क की पटरियों पर दुकानें सजा ली, इससे सड़के संकरी हो गई। जिससे अक्सर शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी। शुक्रवार को ईओ विनय कुमार मिश्र, कर अधीक्षक सुनील कुमार त्रिपाठी, कर निरीक्षक माधुरी भाष्कर व नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी के साथ शहर में निकली। इस दौरान मौलाना आजाद इुंटर कॉेलेज के पास, मेंहदावल बाईपास, आजाद चौक, मुखलिसपुर तिराहा, गोलाबाजार, बरदहिया बाजार आदि क्षेत्रों में अतिक्रमण हटवाया। अभियान में सड़क के किनारे ठेला लगाने वालों को भी वहां से हटाया गया। ईओ विनय कुमार मिश्र ने कहा कि शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि फिर से अतिक्रमण न करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उमेश चौधरी, राधेश्याम, इमरान, गोरख यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें