- शासन ने 15 सितंबर तक नदियों में खनन पर लगाई रोक
- 65 रुपया से बढ़कर 80 रुपया फुट बिक रहा है मोरंग
फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अब आशियाना बनाना महंगा होगा, क्योंकि पिछले एक सप्ताह में मोरंग के भाव में 15 रुपये की वृद्धि हुई है। दो माह पहले सरिया के भाव में तेजी आई थी, अब मोरंग के भी भाव बढ़ने लगे हैं। शासन ने 15 सितंबर तक नदियों के खनन पर रोक लगा दी है।
आदर्श आचार संहिता हटने के बाद सरकारी परियोजनाओं के काम में तेजी आ गई है। वहीं भवन निर्माण सामग्री के भाव में तेजी का असर परियोजनाओं के निर्माण लागत पर भी पड़ेगा। आशियाना बनवा रहे लोगों का बजट मोरंग के बढ़े भाव में तेजी से गड़बड़ाने लगा है, जबकि भवन निर्माण के अन्य सामग्री के भाव स्थिर हैं।
भवन निर्माण सामग्री विक्रेता अमित मिश्रा के मुताबिक मोरंग को छोड़कर भवन निर्माण के अन्य सामग्री के भाव स्थित है। मोरंग 65 से 80 रुपये प्रति फुट पहुंच गया है। सरिया छह हजार रुपये प्रति क्विंटल, बड़ी गिट्टी 80 रुपये फुट, छोटी गिट्टी 60 रुपये फुट, सादा बाला 15 रुपये फुट है।
भवन निर्माण सामग्री विक्रेता गुड्डू पाल के मुताबिक दो माह पहले सरिया के भाव में तेजी आई थी। उसके बाद निर्माण के सभी सामग्री के भाव स्थित थे। शासन ने 15 जून से 15 सितम्बर तक नदियों के खनन पर रोक लगा दी है। जिसके कारण पिछले एक सप्ताह से मोरंग के भाव में तेजी आई है। 65 रुपये प्रति फुट बिकने वाला मोरंग 80 रुपये प्रति फुट पर पहुंच गया है। जो मोरंग डंप करके रखा गया है वह बाजार में आ रहा है। आगे भाव और बढ़ने की उम्मीद है।