फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक से भैंस को लगी ठोकर, दो पक्षों में मारपीट

Thu, 20 Jun 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल क्षेत्र के सरफरा गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के सरफरा गांव के टोला चनगहिया में बाइक से भैंस को ठोकर लगने की आशंका में दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन

सरफरा गांव के टोला चनगहिया निवासी भोला मौर्य ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके विपक्षी की भैंस रास्ते से जा रही थी। ठीक उसी समय उनका नाती श्यामू मौर्य बाइक से मंगलवार को 7:00 बजे शाम घर जा रहा था। भैंस को बचाते हुए बाइक रास्ते से गुजर गया। इसके बाद विपक्षी को लगा कि उनका नाती श्यामू मौर्य भैंस को ठोकर मारकर जा रहा है। इसी से खार खाए विपक्षी बुधवार की सुबह उनके घर पर आकर मारने-पीटने लगे। पुलिस के मुताबिक मामला संज्ञान में आया है मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें