फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीटीसी के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा आठ केंद्र पर शुरू हुई

Mon, 03 Jul 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एचआर इंटर कॉलेज में आयोजित डीएलएड परीक्षा के दौरान गेट पर तलाशी लेते ​शिक्षक।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में डीएलएड (बीटीसी) की प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। आठ केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 2125 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 2911 परीक्षार्थी नामांकित थे। कुल 786 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन

नोडल व प्रभारी प्राचार्य डॉयट धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि डीएलएड प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई है। जिले में एचआर इंटर कॉलेज में दो केंद्र, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद, संतकबीर आचार्य राम बिलास इंटर कॉलेज मगहर, वेणी माधव गोपी नाथ इंटर कॉलेज बखिरा, श्री जगदगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज मेंहदावल और डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी नामांकित थे। इसमें से 2125 शामिल हुए, जबकि 786 ने परीक्षा छोड़ दी है। उन्होंने बताया कि परीक्षा आठ जुलाई तक चलेगी। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में परीक्षा कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें