बखिरा। क्षेत्र के ग्राम खजुरी निवासी महिला ने देवर, देवरानी व ससुर पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। किरन पत्नी मनोज ग्राम खजुरी ने कहा कि छह मार्च को उसके ससुर विश्वनाथ, देवर विजय व देवरानी लक्ष्मी ने अकारण उसे मारा-पीटा। जब उसके पति ने तीनों से घटना के बारे में पूछा तो तीनों लोगों ने उसके पति को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पति मनोज को काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। संवाद