-धर्मसिंहवा क्षेत्र के देउरा का मामला
-प्रताड़ना से तंग आकर विसाहिता ने किया सुसाइड
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा क्षेत्र के देउरा में प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने आत्महत्या कर लिया था। इस मामले के आरोपी जेठ को पुलिस ने रविवार को सिकरी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।
एसओ राकेश कुमार ने बताया कि देउरा में 10 अगस्त को विवाहिता ने प्रताड़ना से तंग आकर अवसाद में चली गई और आत्महत्या कर लिया था। इस मामले में पीड़ित पिता ने सास, ससुर, जेठ, जेठानी पर केस दर्ज कराया था। सूचना के आधार पर आरोपी जेठ सोहरत को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।