- पहले देवर से दो साल तक युवती का था संबंध
- बाद में देवर के बड़े भाई से बढ़ी नजदीकियां और कर ली शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के रहने वाली युवती ने देवर पर अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप मढ़ा है। पुलिस आरोपी देवर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महराजगंज जिले के नौतनवा क्षेत्र की रहने वाली युवती का आरोप है कि उसकी एक महीने पहले बखिरा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से शादी हुई थी। आरोप है कि उसका देवर गलत तरीके से उसकी फोटो व वीडियो फेसबुक व इंस्टाग्राम आदि पर डाल दिया है। जिसकी वजह से वह दुखी है और उसकी छवि खराब हो रही है। उसकी शादीशुदा जिंदगी में तनाव बढ़ रहा है। एसओ श्याम मोहन ने बताया कि जांच में पता चला कि 24 वर्षीय युवती का बखिरा क्षेत्र के एक युवक से प्रेम संबंध हुआ। दोनों करीब दो वर्ष से रिलेशनशिप में रह रहे थे। इसी दौरान युवक के सगे बडे भाई से युवती का संबंध हो गया। युवक का बड़ा भाई सोनभद्र में प्राइवेट नौकरी करता था। जबकि युवती युवती हरियाण के सोनीपत में रहती थी। बाद युवती भी सोनीपत से सोनभद्र पहुंच गई। इसी दोनों ने कोर्ट में शादी कर लिया। इस बात की जानकारी जब पहले प्रेमी छोटे भाई को हुई तो वह नाराज हो गया। उसने खुद के संबंध के दौरान जो फोटो युवती से आदान- प्रदान किया था,वह फोटो व वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित युवती की तहरीर पर उसके आरोपी देवर के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।