फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बकाया रुपये मांगने पर भाई-बहन की पिटाई

Wed, 21 Aug 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सात लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस
विज्ञापन

- धनघटा क्षेत्र के डीहवा बाजार का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के डीहवा बाजार में सोमवार की दोपहर में उधार मांगने पर दुकानदार ने परिजनों के साथ मिलकर भाई-बहन की पिटाई कर दी, जिसमें दोनों घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया गया। पुलिस ने इस मामले में दुकानदार सहित सात लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया है।

कोचरी गांव निवासी उर्मिला देवी पत्नी रामकेश का आरोप है कि रक्षाबंधन के दिन भाइयों को राखी बांधने के लिए अपने मायके घोंराग जा रही थी। डीहवा बाजार में रुक कर एक मिष्ठान की दुकान पर मिठाई खरीदी। उसके एवज में दुकानदार को 500 रुपये का नोट दिया। आरोप है कि दुकानदार से जब बकाया रुपये की मांग की तो दुकानदार ने कहा कि रुपये वापस कर दिए हैं। इसी बात को लेकर मारपीट होने लगी। जिसे सुनकर महिला का भाई भी बहन के बचाव में आ गया। उ
विज्ञापन
विज्ञापन

सके बाद दुकानदार और उसके परिवार के लोग दोनों की पिटाई शुरू कर दिए। मारपीट से दोनों लोग घायल हो गए। दिनेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनको घर भेज दिया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में दुकानदार राधा कृष्ण समेत सात लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें