फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संपर्क अभियान के जरिए समर्थन जुटाने पर हुआ मंथन

Mon, 17 Jul 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करते अतिथि भाजपा प्रदेश महामन्त्री राम प्रताप चौहान
विज्ञापन
- भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भाजपा कार्यालय पर सोमवार को जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर चलाए जा रहे घर-घर संपर्क अभियान के जरिए समर्थन जुटाने को लेकर मंथन किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चौहान ने कहा पार्टी नेतृत्व के निर्देश के क्रम में संपर्क से समर्थन कार्यक्रम 15 जुलाई तक चलना था, लेकिन अब यह अभियान 19 जुलाई तक चलेगा। भाजपा कार्यकर्ता केंद्र की जनकल्याणकारी नीतियों को लेकर घर-घर पहुंचे और लोगों को उपलब्धियां बताएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान 2024 लोकसभा चुनाव की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि टिफिन बैठक किसी न किसी मंडल में हर महीने निरंतर चलता रहेगा। इसके साथ काॅलेजों में संपर्क के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ मिलकर 9090902024 पर मिसकाल कराना है। इस दौरान पार्टी द्वारा चलाये जा रहे आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत रूप से चर्चा किया व कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। उन्होंने मोदी और योगी के कामों की चर्चा करते हुए राम मंदिर का भी जिक्र किया और कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति का परिणाम है कि काफी पुराना मसला हल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, कौशलेंद्रसिंह, हैप्पी राय, गणेश पांडेय, हेमंत चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र मिश्र, उदय राजभर, विजय बहादुर सिंह, अशोक यादव, सत्यपाल पाल, अमर राय, अनिल पांडेय ,नीलमणि, ब्रह्मानंद पांडेय, सतविंदर पाल जज्जी, संतलाल मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें