फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार

Sat, 06 Dec 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पकड़ा गया युवती का प्रेमी सिंटू - फोटो : सकरन क्षेत्र में हंगामा करते किसान।
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा पुलिस ने अशरफपुर में बहन के यहां युवती की आत्महत्या के मामले में आरोपी को दो माह बाद गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। दुधारा थानाक्षेत्र के अशरफपुर गांव में अपनी बहन के घर आई बस्ती जनपद के लालगंज थाना बर्तनिया की विनीता ने प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर 10 सितंबर को आत्महत्या कर ली थी। 69 दिन बाद बिनीता की मां प्रभावती देवी की तहरीर पर महुली थानाक्षेत्र के सिंटू व उसके परिजनों पर केस दर्ज किया। शुक्रवार को दोपहर दो बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपी सिंटू को उपनिरीक्षक अनिल मिश्रा व दीवान विनय यादव ने गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें