फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पेड़ काटते समय गिरी चहारदीवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांथा। विकास खंड सांथा के परिसर में पेड़ काटने के दौरान परिसर की चहारदीवारी दो जगह गिर गई। इस दौरान वहां कोई राहगीर नहीं था। इसके कारण बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

सांथा ब्लाॅक परिसर में पुराने यूकेलिप्टस पेड़ की कटाई चल रही है। इसके लिए टेंडर कराया गया था। ठेकेदार के कर्मचारी बृहस्पतिवार को ब्लाॅक के पास पेड़ की कटाई कर रहे थे। इस दौरान कोई सुरक्षा का इंतजाम नहीं था। परिसर में कई पेड़ एक साथ गिर पड़े। ब्लॉक की लगभग बीस मीटर से अधिक चहारदीवारी गिर गई। गनीमत रहा कि उसके पास कोई मौजूद नहीं था। जिससे जनहानि नहीं हुई। ब्लाॅक में मौजूद लोगों ने ठेकेदार व मजदूरों की लापरवाही से चहारदीवारी गिरने की बात कह रहे हैं। बीडीओ विजय कुमार सिंह ने कहा कि लापरवाही पूर्वक पेड़ काटे गए हैं। इसके कारण चहारदीवारी गिरी है। इसका मरम्मत भी ठेकेदार से करवाया जाएगा। मरम्मत नहीं करवाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें