फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: श्यामू हत्याकांड के दोनों आरोपी गए जेल

Mon, 13 May 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद पुलिस ने बखिरा क्षेत्र के नंदौर गांव निवासी श्यामू की हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस टीम ने वांछित संगम पुत्र छेदी निवासी नन्दौर और विजय पुत्र सुग्रीव निवासी निवासी पिपरा बोरिंग थाना दुधारा निवासी नन्दौर थाना बखिरा की गिरफ्तारी के बाद कानूनी कार्रवाई पूर्ण किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वादी पप्पू पुत्र गोविन्द निवासी नन्दौर थाना बखिरा ने 11 मई को थाना कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दिया कि आरोपियों ने उनके पुत्र श्यामू को शराब पिलाने के बहाने घर से ले जाकर चाकू मारकर हत्या कर दी। शव को कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गौतम बुद्ध कन्या महाविद्यालय के पास झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या व शव छिपाने के मामले में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने घटना में वांछित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायालय में पेश दिया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें