संतकबीरनगर। जिले में सोलर फोटो वोल्टिक इरिगेशन पंप के लक्ष्य के सापेक्ष बुकिंग न होने से इसकी बुकिंग 12 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया है कि जनपद में तीन एचपी डीसी सबमर्सिबल सोलर पंप, पांच एचपी एसी सबमर्सिबल पंप, 7.5 एसी सबमर्सिबल पंप, 10 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप के लक्ष्य अभी पूर्ण नहीं है, जिनमें किसानों द्वारा ऑनलाइन बुकिंग करने की संभावना है। किसान जो इन क्षमता के सोलर पंप चाहते हैं 12 फरवरी तक अपनी बुकिंग अनिवार्य रूप से कर लें। इसके अतिरिक्त जिन कृषकों की बुकिंग पूर्व में की जा चुकी है उन्हें कृषक अंश की धनराशि जमा करने के लिए एक अवसर और प्रदान करते हुए अब वह 12 फरवरी तक कृषक अंश की धनराशि ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। जिससे कि जनपद में नामित सोलर पंप कंपनी द्वारा सत्यापन उपरांत सोलर पंप की स्थापना की जा सके। संवाद