संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बोलेरो चोरी के मामले में एक पखवाड़े बाद रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मथुराखुर्द थाना ललिया जनपद बलरामपुर के सलीम खान ने तहरीर दी कि 3 जनवरी को उनका भाई गोले अपनी बोलेरो से बरदहिया बाजार आया था। रात लगभग 8 बजे गाड़ी ढाबा के समीप खड़ी करके बरदहिया बाजार चला गया। रात लगभग 10 बजे आया तो गाड़ी वहां नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि गाड़ी कोई चुरा ले गया है। कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद