संतकबीरनगर। शहर के विधियानी स्थित गैस गोदाम के पास सोमवार को दिन में एक बोलेरो चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे सवार चार छात्र घायल हो गए।
आस पास के लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र आशुतोष सिंह आर्यांश, विष्णु सिंह निवासी गजपुर और दिव्यांग निवासी शिवसरा ई-रिक्शा से विद्यालय से घर जा रहे थे। अभी वह विधियानी गैस गोदाम के पास पहुंचे ही थे कि बोलेरो चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया। जिससे ई-रिक्शा पलट गई।