फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेलहर के विकास पर खर्च किए जाएंगे 10 करोड़ रुपये

Tue, 13 Jun 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
आदर्श नगर पंचायत बेलहर कलां में वोर्ड की बैठक को संबोधित करते मेंहदावल विधायक अनिल तिवारी,बगल म
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आदर्श नगर पंचायत बेलहर बोर्ड की पहली बैठक मंगलवार को हुई। इसमें सर्वसम्मति से नगर के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास हुआ। महिला सभासदों के साथ उनके प्रतिनिधि भी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्रता रहने के बाद भी नहीं मिला है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने की दिशा में नगर पंचायत बोर्ड को कार्य करना चाहिए। नगर पंचायत स्वच्छता के साथ-साथ सरकार के जरिये संचालित योजनाएं नगर पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक गरीब मजलूम निराश्रित परिवार को मिले।
इस दिशा में जनप्रतिनिधि होने के तौर पर हम सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र निषाद ने कहा कि नगर पंचायत बेलहर कलां के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा, जिससे इस नगर पंचायत का नाम जिले के साथ-साथ प्रदेश में भी हो। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में नाला, सड़क, पानी व अन्य कार्यों के लिए कुल दस करोड़ रुपये प्रस्ताव पारित हुआ है।
विज्ञापन

इस बजट से विकास कार्य तेजी के साथ कराया जाएगा। इस दौरान सभासद निरंकार मिश्र, दिलीप, दीनानाथ चौधरी, विजय साहनी, लक्मण निषाद, मोहम्मद समीर, सुभद्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें