फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कड़ी सुरक्षा में बोर्ड परीक्षा शुरू, सख्ती के चलते 3520 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Thu, 22 Feb 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
 परीक्षा के पहले दिन एचआर इुंटर कॉलेज के गेट पर लगी छात्राओ की भीड़।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के 107 केंद्रों पर बृहस्पतिवार को दो पालियों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई। प्रथम पाली में हाईस्कूल के 2224 और इंटरमीडिएट के पांच परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि द्वितीय पाली में इंटर के 1287 और हाईस्कूल के चार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे बाद तक करीब 10 केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक देर से पहुंचे। इसके साथ जेडी बस्ती मंडल ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 7:30 बजे से ही छात्रों को मुख्य गेट से प्रवेश दिया गया। सुरक्षा के बीच शिक्षकों ने छात्रों की तलाशी लेेने के बाद ही केंद्र के अंदर जाने दिया। सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा थी। जिसमें कुल 31,011 परीक्षार्थी नामांकित थे। उसमें से 2224 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह से सुबह की पाली में ही इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा थी। जिसमे 136 नामांकित थे और उसमे से पांच अनुपस्थित रहे। इसी तरह से शाम की पाली में हाईस्कूल वाणिज्य विषय की परीक्षा में 94 नामांकित थे उसमे से चार अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट हिंदी विषय की परीक्षा में 25,597 नामांकित थे। उसमें से 1287 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जेडी बस्ती मंडल ओम प्रकाश मिश्र ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने एएच एग्री इंटर काॅलेज, एचआर इंटर कॉलेज समेत अन्य परीक्षा केंद्रों की जांच की। जहां पर परीक्षा सुचारू रूप से संचालित होते मिली। सुबह की पाली में करीब 10 केंद्रों पर समय से कक्ष निरीक्षक नहीं पहुंच पाए थे, हालांकि करीब आधे घंटे बाद कक्ष निरीक्षक पहुंच गए। परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी से डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से की जा रही थी। सचल दल ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया लेकिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


सभी केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षा शांति पूर्वक माहौल में संपन्न हुई है। परीक्षा में कुील 3520 परीक्षार्थी सख्ती के चलते अनुपस्थित रहे। कुछ जगह पर कक्ष निरीक्षक नहीं पहुंच पाए थे, लेकिन बाद में पहुंच गए।
विज्ञापन

-संदीप चौधरी, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें