कमांड कंट्रोल रूम का शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 107 केंद्र बने हैं। इन केंद्रों की निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय में कमांड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जहां से सभी केंद्रों की 24 घंटे ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। इसका उद्घाटन रविवार की शाम को लखनऊ से माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने ऑनलाइन किया। इस दौरान डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारी जुडे रहे। डीआईओएस संदीप चाैधरी ने बताया कि सभी 107 केंद्रों के सीसीटीवी को चेक किया गया है। 24 घंटे कैमरों को चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। कमांड कंट्रोल रूम में कर्मचारी 24 घंटे निगरानी करेंगे।