फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: तीसरे दिन 1401 परीक्षाथियों ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 28 Feb 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद में वोर्ड परीक्षा के दौरान प्रवेश के लिए लाइन लगाई छात्राएं।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन जिले के 107 केंद्रों पर दो पालियों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। जिसमें दोनों पालियों में कुल 1401 परीक्षार्थियाें ने परीक्षा छोड़ दी है। सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई। सुबह की पाली में हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा थी। जिसमे कुल 22393 परीक्षार्थी नामांकित थे। उसमें से 1189 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह से सुबह की पाली में इंटरमीडिएट फल एवं खाद्य संरक्षण विषय की परीक्षा थी। इसमें 148 परीक्षार्थी नामांकित थे और चार ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह शाम की पाली में इंटरमीडिएट गृह विज्ञान की परीक्षा में नामांकित 2872 परीक्षार्थियों में से 208 ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस संदीप चौधरी ने बताया कि कुल 1401 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। कहीं से कोई शिकायत नहीं आई है। सभी जगहों पर शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें