फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीएचसी सेमरियावां में ब्लड जांच मशीन खराब, परेशानी

Sun, 19 Nov 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। गांव-गांव स्वास्थ्य सुविधाओं के सरकार के दावे के विपरीत बदहाल अस्पतालों में न तो मरीजों को सही इलाज मिल रहा है और न ही जरूरी जांचें हो पा रही हैं। सीएचसी सेमरियावां में पैथोलॉजी की सुविधा लड़खड़ा गई है। यहां पर ब्लड जांच नहीं हो रही है। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

30 शैय्या वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां में सेमरियावां ब्लॉक के साथ ही आंशिक रूप से बघौली, बेलहर कला, सांथा, बस्ती जनपद के साऊंघाट, रुधौली ब्लाॅक के गांवों के लोग आते हैं। इस हॉस्पिटल पर पांच लाख से अधिक जनसंख्या आश्रित है। प्रतिदिन 500-600 मरीज आते हैं। इस समय मौसम बदलाव से जुकाम, बुखार व वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। डाक्टर मरीजों को सीबीसी (कंप्लीट खून गणना) जांच कराने की सलाह देते हैं। लंकिन, सीएचसी में छह माह से सीबीसी जांच नहीं हो रही है। मई से ही जांच मशीन में रीजेंट (जांच केमिकल्स) खत्म हो गया। पांच माह बाद रीजेंट आया, तो जांच मशीन खराब बताई जा रही है। वहीं, ब्लड सुगर, एलपीटी, केपीटी, यूरिक एसिड जांच के लिए उपलब्ध मशीन साल भर बाद क्रियाशील हुई तो सही जांच रीडिंग नहीं बता पा रही है। छह माह से पैथाेलॉजी लैब में खून की जांच नहीं हो पा रही है
जांच के लिए मरीज इधर उधर भटकने को मजबूर हैं। मरीज मोहम्मद वसीम खान, अबूजर चौधरी, आजम चौधरी, प्रदीप कुमार, विष्णु कुमार आदि ने बताया कि पैथाेलॉजी लैब बेकार साबित हो रही है। मशीन खराब कहकर मरीजों को लौटा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी में करीब 200 मरीज को खून जांच के लिए डाक्टर सलाह देते हैं। मरीजों को खून जांच के लिए बाहर पैथाेलॉजी में जाना पड़ता है।
00
सीबीसी मशीन खराब है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। इंजीनियर के मुताबिक मशीन के पार्ट्स खराब हैं। पार्ट्स लेकर आने के लिए कह कर गया है। मशीन ठीक कराने के लिए लगातार उच्च अधिकारियों से पत्राचार और मौखिक तौर पर कहा जा रहा है। -डाॅ. सुरेश चंद्र, अधीक्षक, सीएचसी सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें