धनघटा। बीआरसी नाथनगर पर बृहस्पतिवार को प्रधानाध्यापकों की एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से विद्यालयो के कायाकल्प एवं यू डायस, निपुण भारत, डीबीटी, बच्चों के न्यू प्रवेश से संबंधित कार्यों की चर्चा की गई।
खंड शिक्षा अधिकारी नाथनगर अरुण कुमार सिंह ने कहाकि शासन की मंशा के अनुरूप समस्त विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं के पंजीकरण की रिपोर्ट अविलंब ऑनलाइन करके ब्लॉक कार्यालय पर उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में निपुण भारत के लक्ष्य एवं कायाकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने डीबीटी के अधूरे लक्ष्य को तत्काल पूरा कर इसकी सूचना ब्लॉक कार्यालय को छुट्टी से पहले ही उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर अशोक कुमार गुप्ता, अरुण कुमार मिश्र, राम विजय सिंह, विनोद कुमार राय, सिया राम चौधरी, संजय कुमार, मनीराम चौधरी आदि मौजूद रहे।