फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कांटे को ब्लॉक बनाने की कवायद रह गई अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। नेशनल हाईवे पर स्थित कांटे को ब्लॉक बनाने की कवायद फाइलों में कैद होकर रह गई है। तीन ब्लाॅकों के करीब 70 ग्राम पंचायत के लोग ब्लॉक बनने का इंतजार कर रहे हैं। ब्लॉक बने तो ग्रामीणों को समस्याओं का समाधान कराने के लिए लंबी दूरी नहीं तय करनी होगी।
विज्ञापन

सेमरियावां ब्लॉक में 113 ग्राम पंचायत हैं। ब्लॉक में बाघनगर, उसराशहीद, कानपारा, सेमरियावां, दुधारा, परसा शेख, बजहरा, तिलजा, सालेहपुर, उमिला, पैली खास, बूधाकला कुल 12 न्याय पंचायत हैं। यह जनपद का सबसे बड़ा ब्लॉक है। उमिला, पैली खास, बूधाकला खलीलाबाद ब्लॉक के करीब है। इन न्याय पंचायत से सेमरियावां मुख्यालय काफी दूर है। कांटे को काफी लंबे समय से लगातार ब्लॉक बनाए जाने की मांग चल रही है। आज-कल करते करते करीब एक दशक बीतने वाले हैं। जनता की मांग पर तीन फरवरी 2018 को खलीलाबाद विधानसभा के तत्कालीन विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने कांटे को नया ब्लॉक सृजन के लिए प्रस्ताव शासन को सौंपा।
प्रस्ताव पर शासन ने गंभीरता भी से लिया। इस पर शासन ने लिखा पढ़ी शुरू कराई। पिछले साल दिसंबर में ग्राम्य विकास आयुक्त ने डीएम को पत्र जारी कर जनपद के सबसे बड़े ब्लॉक सेमरियावां में सम्मिलित कांटे को नया ब्लॉक बनाने के लिए रिपोर्ट मांगी है। डीएम ने सीडीओ, डीडीओ समेत बीडीओ आदि विभागीय अफसरों के जरिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भिजवा दिया। इसके बाद मामला अटका पड़ा है।
विज्ञापन

000000000000
कांटे ब्लॉक के सृजन के प्रस्ताव पर शासन की ओर से जनसंख्या, भौगोलिक स्थिति, स्टाफ पद आदि का विभिन्न प्रारूपों और समस्त विवरण व सूचनाओं को एकत्र कर रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। अभी आगे कुछ दिशा निर्देश नहीं आया है। यह उच्च अधिकारियों के स्तर का मामला है।
विज्ञापन

- विनोद मणि त्रिपाठी, बीडीओ, सेमरियावां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें