भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को सेमरियावां ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसान मुहम्मद तैयब के साथ दुधारा थाने में तैनात एक सिपाही ने दुर्व्यवहार किया। आरोप था कि 500 रुपये भी ले लिया और पांच दिन तक टेंपों थाने में खड़ा किए था। इस मामले में दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। आगे कहा कि आवास देने के नाम पर धांधली की जा रही है। इसको रोका जाए और पात्रो का योजना का लाभ दिया जाए। कोटेदारों के जरिए वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। राशन कार्ड अपात्रों को जारी कर दिया गया है। इसमें सुधार किया जाए और सभी गांवों के विकास के लिए पारदर्शी नीति लागू की जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष जगदीश यादव, बाबूलाल यादव, प्रभुनाथ यादव, मोहम्मद तैयब, बहरैची, विश्वनाथ आदि उपस्थित रहे।