फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डेढ़ लाख विकसित भारत एंबेसडर बनाएगी भाजपा

Sun, 17 Dec 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीररनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय कार्यशाला रविवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें जिले में डेढ़ लाख लोगों को विकसित भारत एंबेसडर बनाने का लक्ष्य तय किया गया। साथ ही डिजिटल वॉलंटियर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव व प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कार्यशाला में आगामी कार्ययोजना को लेकर संवाद किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संचार क्रांति के युग में अपनी बात लोगों तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम नमो एप है। संगठन की प्रदेश इकाई ने नमो एप पर दो करोड़ वॉलंटियर को जोड़कर विकसित भारत एंबेसडर बनाने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ ही सांसद, विधायक व सभी जनप्रतिनिधि जुडेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि जिले से लेकर बूथ स्तर तक के प्रत्येक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता के मोबाइल में नमो एप डाउनलोड करने के साथ ही स्थानीय नागरिकों के मोबाइल में भी नमों एप डाउनलोड करना है। नमो एप डाउनलोड के साथ ही 100 डे चैलेंज, माइक्रोडोनेशन तथा पार्टी के सभी मोर्चे के काम शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। पार्टी द्वारा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर गुरु गोविंद सिंह जी के बेटों के बलिदान पर गोष्ठियां आयोजित करेगी। इस दौरान नमो एप के संयोजक गणेश पांडेय, सह संयोजक हैप्पी राय, अशोक यादव, आईटी संयोजक अजय चौरसिया ने नमो एप के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन कौशलेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करन सिंह, रामललित चौधरी, बद्री प्रसाद यादव, ब्लाॅक प्रमुख रामवृक्ष यादव, भूपेंद्र सिंह, अमर राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें