फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 'विकास के मुद्दे पर निकाय चुनाव लड़ेगी भाजपा'

Wed, 26 Apr 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भाजपा निकाय चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश की सरकार ने विकास को गति दी है। निकाय चुनाव में भी भाजपा जरूरी है। यदि ट्रिपल इंजन की सरकार बनी तो विकास की गति और तेज होगी।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने संयुक्त प्रेस वार्ता में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र के विकास के लिए कई कदम उठाए गए हैं। खलीलाबाद में सड़कों का चौड़ीकरण हुआ है। समय माता मंदिर पोखरे का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। शुगर मिल के पास ओपन जिम बनवाया गया। इसके साथ ही पथ प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ की गई।
फिर मौका मिला तो जो कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल हताश व निराश हैं और अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह जज्जी, देवेंद्र मिश्र, ज्ञानेंद्र मिश्र, अश्वनी चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें