फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जेल मंत्री पर लगाए शोषण के आरोपों से भाजपा नेता मुकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- फेसबुक पर भाजपा महिला नेता ने पूरे प्रकरण को विरोधियों की साजिश करार दिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जेल मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति पर लगाए गए शारीरिक शोषण के आरोपों से भाजपा महिला नेता मुकर गई। भाजपा महिला नेता ने फेसबुक पर पूरे प्रकरण को गलत करार देते हुए इसे असामाजिक तत्वों की करतूत बताया है। जबकि, आरोपों से मुकरने की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
मंगलवार को सोशल मीडिया में वायरल सीएम को संबोधित शिकायती पत्र में भाजपा महिला नेता ने जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति पर शारीरिक शोषण का आरोप मढ़ा था। भाजपा नेता का आरोप था कि वह पति की बीमारी के सिलसिले में वर्ष 2019 में मंत्री से लखनऊ में वह मिली थी। उसी दौरान मंत्री उसे अपनी गाड़ी से लेकर एक घर में गए और वहीं उसे भोजन कराया। भोजन करने के बाद उसका सिर चकराने लगा और उसी दौरान मंत्री ने उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसबीच, बुधवार को परिजनों ने बताया कि भाजपा नेता की तबीयत खराब हो गई और वह उपचार कराने लखनऊ गई है। इधर, भाजपा नेता ने फेसबुक पर आरोपों का खंडन किया है। पोस्ट में लिखा है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में उसके नाम को लेकर, उसकी पहचान और उसकी आवाज में कुछ लोगों के द्वारा कूटरचित तरीके से एक आडियो और उसी से संबंधित उसके नाम की चिट्ठी वायरल किया जा रहा है। मैं ऐसे वायरल ऑडियो और पत्र का पूरी तरह खंडन करती हूं। यह स्पष्ट करती हूं कि मैं अपनी पार्टी के सम्मानित नेता धर्मवीर प्रजापति का बहुत सम्मान करती हूं। पूरा वाकया विरोधियों की साजिश है। उसकी और पार्टी की छवि को खराब करने के लिए किया गया है और लोगों द्वारा गुमराह किया जा रहा है। भाजपा नेता के जरिये फेसबुक पर किए गए आरोपों के खंडन को परिजन सही करार दे रहे हैं। लखनऊ से लौटने के बाद वह इस बारे में बताएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें