नकटिया के पास दुर्घटनाग्रस्त कार। स्रोत-सोशल मीडिया
मेंहदावल। नगर पंचायत में स्थित परिवहन निगम के बस स्टैंड परिसर में रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। जब धरातल हरा भरा होगा तभी आपदा से मुक्ति मिलेगी, बरसात समय से होगा और लोग स्वस्थ रहेंगे। इस अवसर पर आशीष सिंह, विश्वराज सिंह, शिव प्रताप सिंह, शक्ति मणि त्रिपाठी, बृजेश सिंह, रमेंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे। संवाद