फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दीपपुर में बनेगा बाॅयो सीएनजी प्लांट

Sun, 31 Dec 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पराली से प्रतिदिन 10 टन सीएनजी का होगा उत्पादन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार, टीम ने किया है सर्वे


संतकबीरनगर। नए साल पर जिले को बाॅयो सीएनजी प्लांट की सौगात मिलने जा रही है। यह धनघटा तहसील के दीपपुर में बनेगा। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। जैव ऊर्जा निधि की टीम ने इसका सर्वे भी किया है। पराली से सीएनजी का उत्पादन कराया जाएगा। इसके बनने से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
प्रधानमंत्री के कचरे से ऊर्जा बनाने के सोच को मूर्त रूप दिया गया है। कचरे और पराली के निपटान के लिए बाॅयो सीएनजी प्लांट स्थापित किए जाने की योजना है। डीएम ने इसकी पहल शुरू कर दी है। इसके लिए जैव ऊर्जा निधि की टीम ने जिले का सर्वे किया है।
विज्ञापन

टीम ने इसके लिए जमीन की डिमांड की थी। इसके बाद डीएम ने तीनों तहसीलों में जमीन की तलाश की जिम्मेदारी एसडीएम को सौंपी थी। धनघटा तहसील के दीपपुर में इसके लिए जमीन चिह्नित की गई है। यह जमीन 8.364 हेक्टेयर है। बाॅयो सीएनजी का उत्पाद पराली और कचरे से किया जाएगा। यह प्रतिदिन 10 टन सीएनजी का उत्पाद करेगा। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार का साधन भी उपलब्ध होगा। इसके साथ ही सीएनजी की बिक्री से सरकार को राजस्व का लाभ भी होगा।

वायु गुणवत्ता में होगा सुधार
बॉयो सीएनजी प्लांट की स्थापना से आस-पास के क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में सुधार होगा। इससे परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। बाॅयो सीएनजी प्लांट से पराली आदि की समाप्ति होगी।
कचरे और पराली को बाॅयो गैस बनाने के लिए प्लांट में अत्याधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। कचरे को एक गहरे बंकर में डाला जाएगा। क्रेन की मदद से उपकरण तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद सीएनजी बनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

कोट

बाॅयो सीएनजी प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। दीपपुर में जमीन चिह्नित की गई है। इसके साथ ही अन्य जगह भी जमीन देखी जा रही है। जल्द इस इसको अंतिम रूप दिया जाएगा। ताकि जल्द से जल्द प्लांट को स्थापित कराया जा सके।
-महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें