फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक सवारों को पिकअप ने मारी टक्कर, दो घायल

Thu, 14 Aug 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बाइक सवार दो लोगों को पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी रुद्रपुर ले जाया गया, जहां से एक की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। हादसा बृहस्पतिवार की दोपहर में रुद्रपुर-गौरी बाज़ार मार्ग पर रिजॉर्ट के सामने हुई। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। महराजगंज गांव निवासी नेबुलाल (45) रिश्तेदारी के युवक आकाश कुमार के साथ बाइक से रुद्रपुर की तरफ जा रहे थे। गौरीबाजार की ओर से आ रही पिकअप ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें