फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आया बाइक सवार युवक, मौत

Tue, 24 Sep 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के परसा भारी गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

- क्षेत्र के कंचन भैसही गांव का निवासी था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। महुली क्षेत्र के परसा भारी गांव के निकट मंगलवार को सुबह 10 बजे बाइक एवं ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को पहले सीएचसी नाथनगर फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के कंचन भैसही गांव निवासी 30 वर्षीय सोनू पुत्र रामनाथ मंगलवार की सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने मुखलिसपुर जा रहा था। परसा भारी गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गया। इस हादसे में बच्चे तो बच गए, लेकिन सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल सोनू को परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य नाथनगर ले गए। जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर जाते समय रास्ते में सोनू की मौत हो गई। सूचना पाकर महुली थाने के पुलिसकर्मी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें