फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टेंपो की चपेट में आने से बाइक सवार श्रमिक की मौत

Sat, 28 Oct 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर मैनसिर चौराहे के पास बृहस्पतिवार की देर शाम टेंपो की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस कर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन

आंबेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के श्यामपुर अलऊपुर निवासी 45 वर्षीय श्याम कुमार सिंह पुत्र जय प्रकाश सिंह औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में संचालित एक फैक्टरी में काम करते थे। वह दशहरा में घर गए थे। चार दिन घर रहने के बाद बाइक से खलीलाबाद ड्यूटी करने जा रहे थे। महुली क्षेत्र के मैनसिर चौराहे के पास तेज रफ्तार टेंपो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां देखते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस आए पीड़ित भतीजे राहुल सिंह ने बताया कि चाचा श्याम कुमार सिंह तीन भाइयों में मझले थे। चाचा का एक बेटा और दो बेटियां हैं। पीड़ित चाची सुनैना सिंह का रो-रो कर बुरा हाल था। कलक्ट्रेट चौकी इंचार्ज संजय वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। महुली पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें