सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के नव्वागांव व सालेपुर के बीच डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
बस्ती जनपद के मुंडेरवा क्षेत्र के परसा हज्जाम गांव के रहने वाले 18 वर्षीय हदीब पुत्र हज़रत अली व 16 वर्षीय रिजवान पुत्र कलाम बृहस्पतिवार को एक ही बाइक से दुधारा क्षेत्र के हुजरा सुहावां रिश्तेदारी में गए थे। वे रिश्तेदारी से अपने घर वापस जा रहे थे। शाम करीब चार बजे नव्वागांव चौराहे व सालेपुर चौराहे के बीच सामने से गुजरे डंफर की चपेट में आ गए। जिससे हदीब पुत्र हज़रत अली की मौके पर मौत हो गई। जबकि रिजवान घायल हो गया। बाइक मोहम्मद हदीब चला रहा था। एसओ चंदन कुमार ने बताया कि घायल को सीएचसी सेमरियावां भेजवा गया। जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद