फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक की चपेट से साइकिल सवार मां और बेटा घायल

Sat, 25 Feb 2023 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। करमैनी टैक्सी स्टैंड के पास शनिवार को बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार मां-बेटे घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल मां को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कुसौना कला निवासी 40 वर्षीय अच्छेलाल शनिवार को बीमार मां 65 वर्षीय कौशल्या को साइकिल से दवा कराने मेंंहदावल ले जा रहे थे। करमैनी टैक्सी स्टैंड के पास पीछे से तेज गति बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दिया। हादसे में मां-बेटे घायल हो गए। एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें