संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र में हादसे में घायल युवक को डायल 112 नंबर की टीम ने अस्पताल पहुंचाया। एसओ राम अशीष यादव ने बताया कि जानवर से टकरा कर बाइक सवार विकास पुत्र उदयराज निवासी बालेपार बेलहरकला घायल हो गए। ऐसी सूचना पर डायल 112 नंबर की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घायल युवक को एबुलेंस से सीएचसी मेंहदावल भेजवाया। साथ ही थाने को सूचना दी। संवाद