- कोतवाली क्षेत्र के डारीडीहा व केनैना के बीच हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कांटे। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे के डारीडीहा व केनैना के बीच में बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने लोगाें के सहयोग से उसे जिला अस्पताल भेजवाया। जहां उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक केनौना कुर्थिया निवासी चंद्रभान (50 वर्ष) पुत्र तुलई बाइक से किसी काम से खलीलाबाद से लौट रहे थे। अभी वह डारीडीहा चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे चंद्रभान बाइक समेत सड़क पर गिर गए। घटना के बाद आसपास के लोग पहुंच गए और कांटे पुलिस चौकी काे सूचना दी। कांटे पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। वहां से उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।